दिनारा पुलिस की कार्रवाई: बोलेरो कार से 90 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
दिनारा (शिवपुरी)। शिवपुरी जिले के थाना दिनारा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार झाँ को बोलेरो कार से अवैध देशी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 लीटर देशी शराब जब्त की और बोलेरो कार को भी जप्त किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया।
अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
#ShivpuriPolice #DinaraPolice #MPPolice #IllegalLiquor #Shivpuri #Karera #BreakingNews #PNEWZINDIA