*पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शिविरों में पहुंचकर पंजीयन कराएं*
*आलीराजपुर।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के साथ साथ आलीराजपुर जिले में भी मतदाता सूची में नए एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष मतदाता पंजीयन शिविरों का लाभ उठाएं तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आगे आएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन से वंचित न रहे।
#election
#SIR
#JansamparkMP
#alirajpur
#collector
Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026