संदिग्ध गतिविधियों पर एसडीओ की छापेमारी: खैरा सीएससी केंद्र से जमीन के दस्तावेज बरामद, संचालक सहयोगी फरार
जमुई। खैरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में संचालित एक सीएससी केंद्र पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान जमीन से संबंधित बड़ी संख्या में दस्तावेज, जमाबंदी, रजिस्टर-टू और खतियान की प्रतियां मोबाइल और कंप्यूटर में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में सीएससी केंद्र के संचालक और सहयोगी अपने मोबाइल मौके पर छोड़कर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026