
दुमका के फोटोग्राफर बलवंत सिंह ने रचा गौरव, बंगाल फोटो वीडियो एक्सपो की टॉप-200 प्रतियोगिता में बनाई जगह
दुमका। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित बंगाल फोटो वीडियो एक्सपो में दुमका के युवा फोटोग्राफर बलवंत सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-200 फोटो प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया।
वेस्ट बंगाल फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित एक्सपो में देशभर के फोटोग्राफरों ने अपनी रचनात्मक फोटोग्राफी प्रस्तुत की।
बलवंत सिंह की दो फोटोग्राफिक कृतियों का चयन कर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। उनकी इस उपलब्धि के लिए दोनों कृतियों पर उन्हें अलग-अलग प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दुमका फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष रिपुल कुमार ने बलवंत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इससे पहले भी वे झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल की फोटो प्रदर्शनी में दो बार प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बलवंत सिंह ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से लगातार दुमका का नाम रोशन किया है।
बलवंत सिंह की इस उपलब्धि से दुमका के फोटोग्राफी जगत में खुशी का माहौल है। एसोसिएशन के सदस्यों और फोटोग्राफी प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
दुमका की प्रतिभा, देश के मंच पर पहचान! 📸
#Dumka #DumkaNews #BalwantSingh #Photography #Photographer #BengalPhotoVideoExpo #PhotographyExpo #Jharkhand #DumkaPhotographer #PhotographyTalent #DumkaPride