देश सेवा करते हुए 22 वर्ष की उम्र में वीरगति को प्राप्त हुए अग्निवीर नरेंद्र यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अग्निवीर नरेंद्र यादव का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव उमरी अहरा पहुंचा, तो हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद अयोध्या के सरयू घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सिर्फ 22 वर्ष की आयु में मातृभूमि की सेवा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति सदैव याद रखी जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शहीद नरेंद्र यादव अमर रहे
#facts #ahir #Facebook #viralpost #use #purvibiharnews