आज दिनांक 13.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा बेदा Old GT पथ से मोकर जिसमें R.O.B / Bridge सहित सासाराम बाईपास का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल पर पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, परियोजना अभियंता कनीय अभियंता एवं निर्माण एजेन्सी को निर्देश दिया गया कि शेष कार्यों को दस दिनों में निश्चित रूप से पूर्ण करें। इसके लिए Crash Barrier हेतु अतिरिक्त Shuttering का निर्माण कराये तथा इसे आठ दिनों में पूर्ण करें। Minor Bridges पर पुल पुलियों के पहुंच पथ को अविलम्ब मरम्मति कराएं। साथ ही अन्य सभी कार्यों को दस दिनों के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 13, 2026