
प्रयागराज का बहु प्रतीक्षित : मलाक हरहर और स्टेनली रोड के बीच बन रहे 9.9 किमी सिक्स लेन ब्रिज पर थीम लाइटिंग के ट्रायल मंगलवार को शुरू हुए। 860 मीटर लंबाई के हिस्से में पिलरों की लाइटिंग के बाद राहगीर आकर्षित हुए। परियोजना निदेशक ने बताया कि लाइटिंग का कार्य एक सप्ताह में पूरा होगा और लोड टेस्टिंग सितंबर के अंत से शुरू होगी।
मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच निर्माणाधीन 9.9 किमी का बहुप्रतीक्षित सिक्स लेन ब्रिज मंगलवार की देर शाम जगमगाता हुआ दिखाई दिया। ब्रिज के गंगा पर बने एक्स्ट्रा डोज पिलर पर थीम लाइटिंग लगाने का ट्रायल शुरू किया गया। 860 मीटर लंबाई के हिस्से में पिलरों को एक-दूसरे से जोड़ने के बाद लाइटिंग की पहली तस्वीर का आकर्षण दिखाई देने लगा। खास बात रही कि जैसे ही एक पिलर पर लाइटिंग की गई, वैसे ही फाफामऊ ब्रिज से आने जाने वाले राहगीर एक बारगी रुककर लाइटिंग का नजारा देखने लगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के परियोजना निदेशक नुसरत उल्ला ने बताया कि पिलर पर थीम लाइटिंग लगाने का कार्य सात दिनों में पूरा किया जाएगा।
बता दें कि ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रिज की लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। जोकि 10 दिनों तक चलने की संभावना है।
#sixlanebridge
#prayagraj #allahabad #uttarpradesh