
रबी 2026-27 के लिए जिले में 17,240 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध
-
किसानों से अग्रिम उठाव की अपील
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जिले के किसानों से रबी सीजन 2026-27 के लिए उर्वरकों का समय रहते अग्रिम उठाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में रबी फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा किसान अभी से फार्मर आईडी एवं ई-टोकन जारी कराकर अपने निकटतम विक्रय केंद्रों से उर्वरक प्राप्त करें।
जिले में वर्तमान में कुल 17,240 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमें डीएपी 4,617 मीट्रिक टन, यूरिया 7,695 मीट्रिक टन, एनपीके 2,167 मीट्रिक टन, एसएसपी 2,426 मीट्रिक टन तथा एमओपी 335 मीट्रिक टन शामिल है।
किसान अपने फार्मर आईडी एवं ई-टोकन के माध्यम से निकटतम विपणन संघ के नगद विक्रय केंद्र, निजी उर्वरक विक्रेता, मार्केटिंग विक्रय केंद्र तथा पैक्स सदस्य सहकारी समितियों से रबी फसलों के लिए उर्वरक का अग्रिम उठाव कर सकते हैं। इन सभी विक्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने किसानों से आग्रह किया है कि रबी सीजन के दौरान संभावित भीड़ एवं लंबी कतारों से बचने के लिए समय रहते उर्वरक का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करें, जिससे बुवाई के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh