#राठ में सड़क और बिजली के लिए तरस रही नई बस्ती, विधायक से लगाई गुहार
राठ। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ले में दातागढ़ी के पीछे स्थित नई बस्ती के लोग आज भी सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सोमवार रात मोहल्लेवासी विधायक मनीषा अनुरागी के आवास पहुंचे और समस्याओं के समाधान की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती में पक्की सड़क न होने से बारिश के दौरान कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। वहीं बिजली की लाइन न होने के कारण पूरा मोहल्ला अंधेरे में रहने को मजबूर है। ऑनलाइन आवेदन के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिलने की बात भी लोगों ने कही।
मोहल्लेवासियों ने जल्द सड़क और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
❤️ LIKE करें | 💬 COMMENT में अपनी राय बताएं | 📲 SHARE करें | 🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए FOLLOW जरूर करें।
#राठ #हमीरपुर #नईबस्ती #सड़क #बिजली #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Sep 9, 2026