कपड़े सिलाने के बहाने घर से निकली पत्नी लापता, गैर मर्द के साथ जाने का आरोप
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम छापर निवासी मकुन्दी अहिरवार ने पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। मकुन्दी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी रिंकी अहिरवार कपड़े सिलाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।
मकुन्दी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के ग्राम अतरसुइया निवासी सत्यदेव चर्मकार के साथ चली गई है। उसने पत्नी के मायके पक्ष के लोगों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनकी भूमिका की जांच की मांग की है। पति का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से पत्नी की तलाश कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
#MPCGExpress #chhatrpur #MPNews #mpnews #CrimeNews #vayralreels #vayralvideo #vayralplz❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️😘😘😘😘😘