शाहगढ़ के हीरापुर ग्राम पंचायत
घर में छिपाकर रखा था अवैध शराब का जखीरा, आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप।
शाहगढ़ थाना क्षेत्र के उपथाना हीरापुर में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
एक आरोपी के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के मकान की तलाशी ली, जहां एक सैकड़ा से अधिक अवैध शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्यवाही में हीरापुर पुलिस एवं आबकारी टीम मौके कार्यवाही में लगी हुई है।
Buxwaha, Chhatarpur | Sep 10, 2026