ट्रक से 111 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
नवादा। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 111 लीटर शराब बरामद की है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्पाद विभाग के अनुसार गिरफ्तार चालक की पहचान नीतीश कुमार (23 वर्ष), पिता सुखदेव प्रसाद यादव, निवासी बुधौल, नगर थाना क्षेत्र, नवादा के रूप में हुई है। उसके पास से ट्रक संख्या BR10GB0772 से 111 लीटर शराब बरामद की गई।
पूछताछ में चालक ने बताया कि वह ट्रक से शराब बाशोडी से पटना ले जा रहा था। उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध परिवहन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Nawada, Nawada | Aug 21, 2026