गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार…
गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में गुजरात पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। गुजरात पुलिस ने भागलपुर पुलिस की मदद से रोशन को दबोचा और ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात ले गई। रोशन की निशानदेही पर पुलिस ने देवघर से गुलशन नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में दोनों के बीच कनेक्शन सामने आया है। मामले में अंतरराज्यीय गिरोह और बांग्लादेश कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। अहमदाबाद के साइबर एसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी है।
#Gujarat #GujaratSecretariat #Bhagalpur #Kahalgaon #BiharNews #CyberCrime #BreakingNews #BangladeshConnection
Kahara, Saharsa | Sep 15, 2026