Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

भरतपुर।

#भरतपुर। जिले के रुदावल थाना परिसर में आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सीएलजी सदस्यों व गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बयाना एएसपी हरिराम कुमावत तथा रुदावल थानाधिकारी नरेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान एएसपी ने उपस्थित सीएलजी सदस्यों व सुरक्षा सखियों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 23, 2026

#भरतपुर। बयाना के बंध बारैठा बांध से निकलने वाली कुकुंद नदी की सफाई और पुरा गांव की ओर पाल निर्माण का कार्य अधूरा छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। गुरुवार को सरपंच उमलेश सोलंकी की अगुवाई में ग्रामीणों ने मौके पर धरना देकर जल संसाधन विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बाईखेड़ा की ओर पाल निर्माण पूरा कर दिया गया, लेकिन पुरा की तरफ काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में बरसात में बांध से पानी छोड़े जाने पर पुरा सहित आसपास के गांवों में बाढ़ और फसलों के डूबने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कार्य जल्द पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता बनयसिंह ने विभागीय टीम भेजकर ग्रामीणों से वार्ता करने और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

#भरतपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन (एटक) की क्षेत्रीय समिति भरतपुर का 15वां तथा भरतपुर एवं लोहागढ़ आगार का 16वां सम्मेलन कॉमरेड करतार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न डिपो के लगभग 300 कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड एम.एल. यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, वहीं प्रदेश महासचिव धर्मवीर चौधरी ने राज्य सरकार से रिक्त पदों को भरने और बस बेड़े में वृद्धि की मांग रखी। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें क्षेत्रीय समिति भरतपुर के अध्यक्ष पद पर कॉमरेड राजेश डागुर, भरतपुर शाखा अध्यक्ष पद पर कॉमरेड सतवीर डागुर तथा लोहागढ़ आगार शाखा अध्यक्ष पद पर कॉमरेड महेंद्र गुर्जर को चुना गया।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 20, 2026

#भरतपुर। बयाना उपखंड के ग्राम मोरौली में सोमवार को 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर योद्धा अमर शहीद बदनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुए इस गरिमामय कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य कल्याण पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहीद को नमन किया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बजौर रहे, जबकि अध्यक्षता गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के विजय बैंसला ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों, पूर्व सैनिकों सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे और बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद बदनसिंह गुर्जर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

#भरतपुर। सीएम के गृह जिले में विरोध प्रदर्शन करना भी पड़ा भारी। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के द्वारा की गई महिलाओ से धक्का मुक्की और अभद्रता। 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा था जिला कलक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के दौरान महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पुलिस ने की धक्का-मुक्की। जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष बबीता शर्मा से भी की अभद्रता। मौके पर रहा तनातनी का माहौल...!

Bharatpur, Bharatpur | Jul 16, 2026

Latest भरतपुर। News Videos - Watch the Latest News of August 3, 2026 | Public App