#भरतपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन (एटक) की क्षेत्रीय समिति भरतपुर का 15वां तथा भरतपुर एवं लोहागढ़ आगार का 16वां सम्मेलन कॉमरेड करतार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न डिपो के लगभग 300 कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड एम.एल. यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, वहीं प्रदेश महासचिव धर्मवीर चौधरी ने राज्य सरकार से रिक्त पदों को भरने और बस बेड़े में वृद्धि की मांग रखी। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें क्षेत्रीय समिति भरतपुर के अध्यक्ष पद पर कॉमरेड राजेश डागुर, भरतपुर शाखा अध्यक्ष पद पर कॉमरेड सतवीर डागुर तथा लोहागढ़ आगार शाखा अध्यक्ष पद पर कॉमरेड महेंद्र गुर्जर को चुना गया।