#भरतपुर। बयाना उपखंड के ग्राम मोरौली में सोमवार को 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर योद्धा अमर शहीद बदनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुए इस गरिमामय कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य कल्याण पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहीद को नमन किया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बजौर रहे, जबकि अध्यक्षता गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के विजय बैंसला ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों, पूर्व सैनिकों सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे और बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद बदनसिंह गुर्जर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।