जमुई के इतिहास में एक नया स्वर्णिम सवेरा!
प्रकृति की गोद में बसे हमारे प्यारे जमुई की पहचान अब सिर्फ खूबसूरत पहाड़ों और वादियों से ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के नए उजालों से भी होगी। आज का यह ऐतिहासिक दिन हमारे जिले के लिए एक वरदान वरदान जैसा है। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जमुई के चार प्रमुख प्रखंडों—लक्ष्मीपुर, सोनो, खैरा और इस्लामनगर अलीगंज में नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ कर दिया गया है।अब हमारी मेधावी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए मीलों दूर सफर तय करने की मजबूरी नहीं होगी। कॉलेज खुद चलकर उनके घर के पास आ गया है। हमें यह बात समझनी होगी कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा समाज सशक्त और जागरूक होता है। जिला प्रशासन जिले छात्र-छात्राओं को एक सुरक्षित, भयमुक्त और बेहतरीन शैक्षणिक माहौल देने के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। आइए, अतीत के काले साए (वामपंथी उग्रवाद) को पीछे छोड़ते हुए, शिक्षा की इस नई रोशनी के सहारे अपने जमुई को वापस गौरव और सम्मान के उस शिखर पर ले जाएं जिसका वह हमेशा से हकदार रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Education Department
Industries Department, Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
#EducatedJamui #JamuiProgress #WomenEmpowerment #BiharEducation #JamuiDistrict #AdbhutJamui
28 views | Jamui, Bihar | Jul 15, 2026