जमुई: मानवता हुई शर्मसार, झाड़ी में फेंके नवजात के श^व को लेकर जाता दिख कुत्ता
एक बार फिर जमुई में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के पुरानी बाजार से एक दिल को दहला देने वाला मामला रविवार की शाम 5:00 बजे सामने आया है। एक कुत्ता के मुंह में नवजात का श^व देख लोग हैरान रह गए। झाड़ियों से नवजात के शव को मुंह में लेकर जाते एक कुत्ता की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना शनिवार के देर शाम की बताई जाती है। गौशाला के पास स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद श^व को सड़क किनारे छोड़कर कुत्ता भाग गया। इसकी खबर इलाके में फैल गई और देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस टीम और टाउन थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई और श^व का सदर अस्पताल में पो^स्ट^मा^र्ट^म करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि नवजात को झाड़ियां में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल नवजात को किसने फेंका है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बगल में एक निजी क्लीनिक से ही नवजात को झाड़ियां में फेंका गया हो, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के हर बिंदुओं पर अनुसंधान में जुटी हुई है। #jamuitopnews #jamuidistrict #Crime #CrimeNews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026