40 वर्षीय व्यक्ति का नहर में मिला शव.दाउदनगर
शहर के नहर रोड बम रोड शिवाला के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पटना मुख्य कैनाल नहर में बरामद किया गया है.फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.प्राप्त जानकारी मृतक की पहचान दाउदनगर शहर के बम रोड वार्ड संख्या 18 निवासी स्व श्याम सुंदर प्रसाद उर्फ गरई प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ बालाजी के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार के अपराह्न से लापता थे. परिजनों का कहना है कि इस संबंध में दाउदनगर थाना को भी सूचना दे दी गई थी. परिजन और पुलिस उनकी तलाश कर रहे थे.इसी दौरान शनिवार की सुबह उनका शव नहर में देखा गया.इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दाउदनगर पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई. दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार 2 ,विक्की कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. संवाद भेजे जाने तक शव को नहर से निकाल जाने की प्रक्रिया चल रही थी. इसके लिए गोताखोर को बुलाया जा रहा था. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि नहर से एक 40 वर्षीय व्यक्ति का नव मिला है.पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर ,नहर में उक्त व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर परिजन एवं काफी संख्या में स्थानीय नागरिक घटना स्थल पर पहुंच गए. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था. स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि मृतक हलवाई का काम करता था.उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं उसकी मौत से इस परिवार पर असमय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
Deo, Aurangabad | Nov 28, 2026