अटेर: नवीन गल्ला मंडी में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन, सीएम ने किसानों से आभासी रूप से संवाद किया
Ater, Bhind | Sep 5, 2026 भिण्ड शहर के नवीन गल्ला मंडी प्रांगण में बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम आज शनिवार के रोज सुबह 11 बजे आयोजित जिला प्रशासन द्वारा किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से एलईडी टीवी के माध्यम से वर्चुअली रूप से संवाद किया इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कृषकों की आय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।