मोहम्मदी: पूर्वी लखपेड़ा निवासी युवक के साथ मामूली बात को लेकर आरोपियों ने की मारपीट, मोहम्मदी कोतवाली में पीड़ित ने की शिकायत
पूर्वी लखपेडा निवासी नीरज ने मोहम्मदी कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। दरअसल आरोपियों के घर के सामने एक गैलरी है जहां से परिवार के सभी लोग निकलते हैं। आरोपियों ने नीरज को गैलरी से निकलने से मना करते हुए गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की।