मोहम्मदी: पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा मोहम्मदी कोतवाली का किया निरीक्षण, दिए गए जरूरी दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद शाह द्वारा मोहम्मदी कोतवाली का निरीक्षण किया गया और महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया। वहीं संपूर्ण कोतवाली परिसर का भ्रमण कर कोतवाली कार्यालय मलखाना व हवालात मेष बैरक कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण के जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।