मोहम्मदी: गूगेपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया- विपक्षीगण फर्जी मुकदमे में फंसाने की दे रहे धमकी
गूगेपुर निवासी प्रहलाद पुत्र शिवचरण ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि 10 से 12 परिवारों के रास्ते पर प्रधान द्वारा खड़ंजा लगवाने से नाराज विपक्षीगण ने खड़ंजा उखाड़ दिया था ।जिसे पुनः लगवाने से नाराज विपक्षीगण प्रार्थी को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।