मोहम्मदी: त्रिलोकपुर निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर लगाया रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप
त्रिलोकपुर निवासी गुड्डी पत्नी छत्रपाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि विपक्षीगण पूर्णता व अनमोल पुत्र गण अर्जुन लाल पीड़िता के परिवार से रंजिश के चलते गाली-गलौज कर रहे थे। उनको मना करने पर विपक्षियों ने मारपीट कर दी। इसकी हैदराबाद पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने विवश होकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।