मोहम्मदी: गांव ठठेल में दो लोगों के साथ की गई मारपीट के मामले में एक की मौत व एक घायल
गांव ठठेल में दो लोगों के साथ की गई मारपीट के मामले में रमेश पुत्र सोहन की मौके पर मौत हो गई, वहीं शुभम पुत्र अखिलेश सिंह घायल अवस्था में पाया गया जिसे पसगवां CHC भेजा गया। घायल की स्थिति ठीक बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर 10 लोगों को नामजद किया गया है व हत्या और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।