नबीनगर: महुअरी गांव से पुलिस ने फरार एनबीडब्ल्यू के एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी अरुण चौहान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया