नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने अलग-अलग गॉवो से फरार चल रहे नौ वारंटियों को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग गॉवो से नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है. रजवार बेला गांव निवासी विफ़न रजवार, योगेन्द्र रजवार, शिवटहल रजवार, पनपतिया देवी, ललिता देवी, जीतन रजवार, झिकटिया गांव के अशोक सिंह, धर्मखाप के राजू चौधरी एवं बजरवन गांव के अर्जुन राम को गिरफ्तार किया है. उक्त सभी को न्यायालय भेजा गया है.