नबीनगर: भवानोखाफ से पुलिस ने फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने भवानोखाप गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी भवानोखाप गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ गोरा यादव है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.