नबीनगर थाना के पुलिस ने महुअरी गांव से हत्याकांड के आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित उसी गांव निवासी ओम प्रकाश चौहान है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर तेतरिया गांव में हुई हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.