नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है. तेतरिया कंचनपुर गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है