बक्सर: सनकी पति ने गर्भवती पत्नी को पेचकस और चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी किया
Buxar, Buxar | Sep 25, 2024 नगर के पांडेय पट्टी में बीती रात तकरीबन 11 बजे रवि चौधरी नामक एक सनकी पति ने अपनी 9 माह की गर्भवती पत्नी प्रीति को पेचकस, चाकू तथा पिलास आदि से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.