रेवदर: रेवदर के उडवारिया स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्रों का आक्रोश, मुख्य द्वार पर ताला जड़कर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Reodar, Sirohi | Aug 24, 2026 रेवदर क्षेत्र के उड़वारिया राजकीय विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश सामने आया है। छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।विद्यार्थी स्कूल के बाहर धरने पर बैठे हैं। विद्यार्थियों के अनुसार विद्यालय में शिक्षकों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 11 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।