प्रयागराज पहुंचे विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक का हुआ स्वागत
*प्रयागराज पहुंचे विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक का हुआ स्वागत*
प्रयागराज। विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय के प्रयागराज आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने कहा कि हिंदुत्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की पहचान है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज में सेवा, संस्कार एवं समरसता की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
राष्ट्र सेवा संगठन की प्राथमिकताओं में प्रमुख है, देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वागौ संरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गौ भारतीय समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। गौवंश के संरक्षण के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने गौ तस्करी एवं गौवंश के प्रति क्रूरता के मामलों में कानून के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई तथा निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं को और सुदृढ़ किए जाने पर जोर दिया ।इस दौरान मुख्य रूप से प्रयागराज अध्यात्म पीठ के अध्यक्ष स्वामी अभिरामाचार्य, सलोरी पार्षद ज्ञानेंद्र मिश्र, एडवोकेट बृज बिहारी त्रिपाठी, श्याम बिहारी त्रिपाठी , केशवानंद मिश्र, अविनाश मिश्रा, फरीद साबरी आदि मौजूद रहे ।#successmedianews
#successmedia
#PoliticalNews #IndiaNews #ViralVideo #BreakingNews #successmedianews #NewsUpdate #fbreelsvideo #trendingvideo #BreakingNews #trending
#Shorts
#shortsvideo
#ytshorts
India | Sep 12, 2026