पूर्णिया पूर्व: प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: महिला की सिर काटकर हत्या, निशानदेही पर सिर और मासूम बच्ची का कंकाल बरामद
Purnea East, Purnia | Sep 12, 2026
मरंगा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के विवाद ने एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का रूप ले लिया। कल्याणपुर चौक पुल के पास नहर किनारे एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया।