देवरी: 9 दिन से लापता बुजुर्ग का करोंघाई के जंगल में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Deori, Sagar | Jan 16, 2025 गौरझामर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरगुवा करोंद्याई टोला नाले के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि 7 जनवरी से बुजुर्ग व्यक्ति घर से लापता था जो लोगों ने शव की पहचान लखन अहिरवार उम्र 58 वर्ष निवासी चरगुवां के रूप में की गई।गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया,शव लेकर ग्रामीण पुलिस थाने के सामने बैठ गई और हत्या होने की बात कहने लगे।