देवरी: देवरी नगर में महाकाली मठ से कलश यात्रा शुरू, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Deori, Sagar | Jan 15, 2025 बंधाघाट नवनिर्मित शिवधाम मंदिर में महादेव परिवार एवं मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 19 जनवरी को होने जा रही है।इसके पहले बुधवार को दोपहर 2 बजे से पंडित गोविंद शास्त्री के सानिध्य में धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा महाकाली मठ से शुरू हुई ,जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंची ,जहां से वापस होकर बंधा घाट शिव मंदिर पहुंची।