देवरी: ग्राम सरदई में सरकारी रास्ते पर कब्जा, एंबुलेंस नहीं पहुंची, मृतिका का शव खटिया पर ले जाना पड़ा
Deori, Sagar | Jan 19, 2025 देवरी विधानसभा क्षेत्र का एक गांव ऐसा है सरकारी रास्ते पर कब्जा होने के कारण वहां नहीं पहुंच पाते हैं।लोगों को पैदल पगडंडी होकर 1 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। वृद्ध महिला के शव को खटिया पर रखकर परिजनों ने एक किलोमीटर का सफर तय किया मामला गौरझामर के पास नयानगर ग्राम पंचायत के सरदई और सिद्धों के टोला का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।