दमयंती नगर: कैथलैब के साथ टीम कर आई कंसोल रूम भी सील, मिशन अस्पताल की प्रबंधक ने कहा-'₹2 करोड़ के घाटे में है अस्पताल'
दमोह मिशन अस्पताल इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। जहां आए दिन किसी न किसी टीम के द्वारा कहर बरपाते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। वही आज गुरुवार शाम 5 बजे पहुंची टीम ने कैथ लैब के साथ कंसोल रूम भी सील कर दिया। जिसके बाद प्रबन्धक पुष्पा खरे ने बताया कि यहां की इलेक्ट्रिसिटी कंसोल रूम से संचालित है कोई घटना घटित होने पर टीम जिम्मेदार होगी।