दमयंती नगर: नवरात्रि के अंतिम दिन बड़ा दिवाला निकला, हजारों लोग हुए शामिल, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
दमोह नवरात्रि के अंतिम दिन शहर के गाड़ी खाना से सोमवार रात 11 से 12 बजे पारंपरिक बड़ा दिवाला शहर भ्रमण पर निकला। जिनसे पारंपरिक रूप से युवाओं के द्वारा बाने धारण मां दुर्गा को आराधना की गई। वहीं डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर शहर के गाड़ी खाना से जवारे विसर्जन को लेकर यह पारंपरिक दिवाला निकला। जिसका लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।