दमयंती नगर: खोजखेड़ी और स्कूल के बीच पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
दमोह शहर के पथरिया मार्ग पर खोजखेड़ी स्कूल के बीच पुल के पास आज मंगलवार शाम 4 बजे एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर ही घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर रस्ते से गुजर रहे राहगीरों का मौके पर जमावड़ा लग गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी गई। जिससे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।