दमयंती नगर: बेलाताल तालाब की तर्ज पर दीवान जी की तलैया में स्वच्छता अभियान, कलेक्टर ने की अपील
दमोह रविवार के दिन सुबह 10 से 12 बजे तक पुराना बाजार मछरया कुआं में जल गंगा संवर्धन अभियान के चलते स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि बेलाताल तालाब की तर्ज पर दीवान जी की तलैया में अगले रविवार से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसकी जलकुंभियों को निकलकर साफ किया जाएगा। जिन्होंने लोगों से इस अभियान के शामिल होने की अपील की है।