घाटमपुर: बिधनू में दबंगों ने राजस्व की टीम पर की फायरिंग, मुकदमा दर्ज
बिधनू के दुर्जनपुर में एक विवादित जमीन की पैमाइश के दौरान दबंगों ने राजस्व विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। कानूनगो वीरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में 6 सदस्यीय राजस्व टीम 24 बीघा विवादित जमीन की पैमाइश करने गई थी। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।