जतारा: मऊ बुजुर्ग में मारपीट मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने से थे फरार
मऊ बुजुर्ग गांव में मारपीट के एक मामले में 3 माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना प्रभारी नीरज लोधी ने गुरुवार को बताया है कि दिगौड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम मऊ बुजुर्ग के एक मारपीट के मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।