जतारा: दिगौड़ा में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, युवक घायल, हंड्रेड पुलिस ने भेजा अस्पताल
दिगौड़ा कस्बा के पेट्रोलपंप के पास सोमवार की रात को किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही हंड्रेड पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया, जहां पर युवक का उपचार किया जा रहा है। दिगौड़ा पुलिस ने मंगलवार की सुबह बताया है कि घायल युवक जिला ललितपुर का निवासी है, जो इस घटना में घायल हो गया।