जतारा: दिगौड़ा में मंडल अध्यक्ष पद के लिए बूथ अध्यक्षों ने दी अपनी राय, कुछ दिनों में होगा नाम घोषित
प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवीन जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष की निवार्चन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा रही है। इसी के अंतर्गत आज बुधवार को निवाड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल दिगौड़ा में अध्यक्ष पद के लिए सभी 50 बूथ अध्यक्षों की रायशुमारी के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग दिगौड़ा में हनुमानजी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।