जतारा: बिलगाएँ के सरपंच ने शासकीय नर्सरी से पेड़-पौधे काटने से रोका, विवाद के बाद आरोपी गिरफ्तार
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलगाएँ में एक व्यक्ति शासकीय नर्सरी में लगे हुए पेड़ पौधों को बिना किसी अनुमति के काट रहा था। सरपंच ने नर्सरी से पेड़ पौधों को काटने से मना किया तो व्यक्ति विवाद करने लगा। सरपंच की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 151 की कार्यवाही करते हुए एसडीएम कोर्ट जतारा में पेश किया गया।