जतारा: कुर्राई गांव में 'हम होंगे कामयाब' अभियान: दिगौड़ा पुलिस ने स्कूल व मेले में बच्चों, युवाओं और आम जनता को किया जागरूक
कुर्राई स्कूल व मेला में हम होंगे कामयाब अभियान के तहत दिगौड़ा पुलिस ने बच्चों, युवाओं व आमजन को किया जागरूक। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में निरंतर जागरुकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिगौड़ा पुलिस ने ग्राम कुर्राई की प्राथमिक विद्यालय व कुर्राई के बागराज माता मंदिर प्रांगण में आयोजित मेला में बच्चों युवाओं को जागरूक किया।