मुलताई: नगर के जलाराम गणेशोत्सव मंडल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 137 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
Multai, Betul | Sep 14, 2024 नगर के जलाराम गणेश उत्सव मंडल ने आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 137 लोगों ने रक्तदान किया। जलाराम गणेश उत्सव मंडल की ओर से हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंडल के सदस्य नमन अग्रवाल ने बताया की यह रक्तदान आराधना के साथ सेवा का संकल्प है