मुलताई: ग्राम चंदोरा खुर्द में जल जीवन मिशन अंतर्गत ठेकेदार ने खोद दी सड़क, तोड़ दी पुरानी पाइप लाइन, परेशान हो रहे ग्रामीण।
Multai, Betul | Sep 14, 2024 ग्राम चंदोरा खुर्द में जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा गांव में पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन इसके लिए गांव की पक्की कंक्रीट सड़को को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया और गांव की पुरानी बिछी पाइप लाइन भी तोड़ दी गई। अब ग्रामीणों को पैदल चलने में भी समस्या हो रही है वहीं इन सड़कों से वाहनों का निकल पाना भी मुश्किल हो चुका है। वहीं अब पीने के पानी की भी समस्या हो रही है