मुलताई: नगर के सरकारी अस्पताल में भोजन व्यवस्था में सुधार लाने हेतु 3 सदस्यीय दल का होगा गठन, रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक
Multai, Betul | Sep 13, 2024 नगर के सरकारी अस्पताल में विधायक चन्द्रशेखर देशमुख की अध्यक्षता मे रोगी कल्याण समिति की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे SDM अनिता पटेल, BMO डॉ. पंचम सिंह, RKS के सदस्य राजू जैन, जगदीश दवंड़े, प्रभु सोनारे, BPM प्रवीण नागले, एमआई दिवाकर किनकर उपस्थित रहें। बैठक में मरीजो की भोजन व्यवस्था में सुधार लानें हेतु 3 सदस्यीय दल के गठन का निर्णय लिया गया।